 |
From: alok |
Date: July 26th, 2006 05:45 am (UTC) |
| (Link) |
स्वागतम्!
|
स्वागत है, और पहली प्रविष्टि की बधाई! अनुवाद करते समय मैं यह सोचता हूँ, कि यदि मेरे घर के बुजर्ग - जो हिन्दी से बेहतर किसी भाषा को नहीं जानते - यदि वे इसका इस्तेमाल करेंगे या इसपर चर्चा करेंगे तो कैसे शब्दों और कैसे वाक्यों और कैसी क्रियाओं का प्रयोग करेंगे। साथ ही कोई दूसरा यदि मेरे अनुवादों की समीक्षा करें तो बहुत लाभ होता है - क्योंकि वह मूल पाठ से भिन्न, स्वतन्त्र रूप से हिन्दी में लिखी चीज़ को पढ़ता है और फिर उसे अटपटा लगता है तो उसके आधार पर किया गया बदलाव बहुत फ़ायदेमन्द होता है। हाँ, यह भी आपने सही कहा कि कुछ शब्द इस्तेमाल के साथ साथ आत्मसात हो जाते हैं, साथ ही ज़रूरी नहीं कि एक अङ्ग्रेज़ी शब्द का एक ही तरह से हिन्दी में हमेशा अनुवाद हो - प्रसङ्ग के साथ साथ वह बदल सकता है। हम लोग एक शब्दकोष बना सकते हैं - जिसमें ख़ास लाइवजर्नल वाले शब्द और अन्य शब्द, दोनो ही हों। यह विकि के तौर पर भी हो सकता है या चिट्ठे में प्रविष्टि के तौर पर भी। साथ ही ख़ास आपके द्वारा इङ्गित शब्दों की चर्चा lj_hindi में की जा सकती है। अन्त में कुछ मीन मेख - c/शब्दो/शब्दों c/कहुं/कहूँ c/इसकी आदत नहीं हैं/इसकी आदत नहीं है/ c/पहली प्रविष्टी हैं/पहली प्रविष्टि है c/कितना रास आता हैं/कितना रास आता है c/निजि/निजी c/बल्की/बल्कि c/रूची/रुचि c/श्ब्द/शब्द c/इक्कठा/इकट्ठा c/सुझवों/सुझावों
|