|
सच कहुं तो लाइवजर्नल मुझे थोड़ा-सा अटपटा लग रहा हैं, शायद इसकी आदत नहीं हैं इस लिए. खैर यह पहली प्रविष्टी हैं, देखे कितना रास आता हैं. अनुवाद के बारे में मेरे निजि विचार हैं कि यह कोरा शब्दानुवाद जैसा न हो. मानो शब्दकोष सामने रख कर शब्दो को बदल दिया, बल्की ऐसा हो जो शब्द या वाक्य की सही भावना व्यक्त करता हो. साथ ही साथ भाषा का मूल स्वभाव, उसका माधुर्य भी झलके. ऐसा न हो की हिन्दी पढ़ने वाले को लगे अरे! यह देवनागरी में कौन-सी भाषा लिखी हैं. लाइवजर्नल का हिन्दीकरण चल रहा हैं, इसे देख कर एक बात दिमाग में आ रही हैं कि शब्दो में एकरूपता होनी चाहिए. एक ही शब्द या क्रिया के लिए अलग-अलग शब्दो का प्रयोग भोंडा नजर आएगा. वहीं दो या अधिक शब्दो के लिए एक ही शब्द का प्रयोग उलझन पैदा करेगा. जैसे लोड तथा अपलोड. कुछ चीजे जो हिन्दी में नहीं थी उनके लिए नये शब्द घड़ने होंगे, जो बार-बार उपयोग में आने पर अनुकूल हो जाएंगे, वहीं कुछ उपयुक्त शब्दो को खोजना होगा, शब्दकोष में दिए गये शब्द शायद यहाँ उपयुक्त न भी हो. ऐसा ही एक शब्द हैं Customization, शब्दकोष क्या कहता हैं पता नहीं पर यहाँ इसका अर्थ होता हैं अपनी रूची के अनुसार सम्भव फेरबदल कर सजाना, या अपने अनुकूल बनाना. तो क्या हम Customization के लिए शब्द घड़ ले ‘स्वानुकूलन’. आपकी राय भेजे. इसी प्रकार कुछ शब्दो के लिए मुझे जो शब्द सुझे वह भी लिख देता हूँ.
Your Styles - आपकी शैली Layout – प्रारूप Theme – आवरण Save – संचय (‘जमा’ उपयोग में आ रहा हैं, पर अगर सेव बटन हो तो इसके पीछे ‘करें’ भी लिखना पड़ेगा) Description – वर्णन Load – लादना Upload – चढ़ाना
और यह हैं वे श्ब्द किन को लेकर संशय बना हुआ हैं-
Database Version Default Misk Preview Navigation Directory Formats
मेरा मानना हैं की सिर्फ इसबार के लिए ही नहीं आगे अन्य कार्यो के लिए भी अनुवाद में सहायक हो ऐसे सभी शब्दो को एकत्र कर एक कोष बनाया जाना चाहिए. मैं शब्दो को इक्कठा करता हूँ, आप सब के सुझवों के आधार पर हिन्दी शब्दो को जोड़ दिया जाएगा. आप ही बताएं तब तक इन शब्दो को चुन-चुन कर कहाँ रखा जा सकता हैं.
|