Home
entries friends calendar user info जोगलिखी
संजय बेंगाणी का पन्ना
Add to Memories
Tell a Friend
हमको मिल गया...
नहीं जी साथी कि बात नहीं कर रहे, बात हैं शब्द की. पता नहीं आजकल यह नया भूत सवार हो गया हैं, हमेंशा दिमाग में रंग, परिकल्पनाएं तथा लेन देन के आंकड़े ही घुमा करते थे. पर अब वर्ज़न, डेटाबेस, गैलेरी न जाने कैसे-कैसे शब्द घुमते हैं और उपयुक्त हिन्दी के शब्द छानने की प्रक्रिया चलती रहती हैं. वर्ज़न शब्द ने बहुत हैरान किया हुआ था. कल अचानक विचार आया हद हो गई, ‘गोद में छोरा और गाँव में ढ़िंढ़ोरा’. गुजराती में इसके लिए एक शब्द आवृति प्रचलन में ही हैं, उसे क्यों नहीं ले ले. अंग्रेजी से पहले भारतीय भाषाओं को छानना चाहिए. उस समय तो आवृति पर हमारी पसन्द उतर गई, फिर ध्यान गया आवृति को हिन्दी में क्या कहुंगा? अरे यह तो ‘संस्करण’ हैं. यह शब्द सुझा तब आँखे खोल कर घड़ी देखी तब सुबह के चार बज रहे थे. सत्यानाश नींद का कचरा हो गया. जो भी हो आज अनुवाद में वर्ज़न के लिए संस्करण का उपयोग करने वाला हूँ, अपनी आपत्ति हो तो टिप्पणी करें. वैसे आप विंडोज या लिनक्स के कौन से संस्करण का प्रयोग करते हैं?
रूकिये गैलेरी के लिए भी एक शब्द हैं..प्रचलन में कैसे भूल गये? दीर्घा.
तो
वर्जन के लिए संस्करण
गैलेरी के लिए दीर्घा
क्या विचार हैं.. डेटाबेस को आँकड़ाकोष कहें तो?

Tags: ,
Current Location: अहमदाबाद
Current Mood: प्रसन्न
Current Music: संगीत के साथ काम नहीं कर सकता

Add to Memories
Tell a Friend
आज का अनुवाद
• Saved: /customize/advanced/layers.bml.error.layerdoesntexist
• Saved: /customize/advanced/layers.bml.error.maxlayers
• Saved: /customize/advanced/layers.bml.error.nolayertypeselected

• Saved: /customize/advanced/layers.bml.error.notloggedin
• Saved: /customize/advanced/layers.bml.yourlayers.noname
• Saved: /customize/advanced/layers.bml.yourlayers.none
• Saved: /customize/advanced/styles.bml.btn.delete

• Saved: /customize/advanced/styles.bml.error.cantcreatestyle

• Saved: /customize/advanced/styles.bml.error.usercantuseadvanced
• Saved: /customize/advanced/styles.bml.error.youcantuseadvanced
• Saved: /customize/index.bml.s2.advanced.denied

• Saved: /customize/index.bml.s2.layout.header
• Saved: /customize/layer.bml.btn.save
• Saved: /customize/layer.bml.prop.misc
• Saved: /customize/layer.bml.title

• Saved: /customize/themes.bml.default
• Saved: /customize/themes.bml.error.notloggedin.text
• Saved: /customize/themes.bml.error.s2required
• Saved: /customize/themes.bml.title

आज इन शब्दो का प्रयोग हुआ था. इन्हे अपने शब्द संग्रह में डाल लिया हैं.
account holders – खाताधारक
paid – भुगतान
none – रिक्त
system – प्रणाली
save – संचय
Default – मूल
Misc – अन्य
Preview – पूर्वावलोकन
Required – आवश्यक

वहीं सेटींग तथा लेआउट के लिए एक ही शब्द 'जामाव' का प्रयोग दिखा जो अखर रहा था.

Tags:
Current Location: अहमदाबाद
Current Mood: busy

Add to Memories
Tell a Friend
अनुवाद और शब्दो की उलझन
सच कहुं तो लाइवजर्नल मुझे थोड़ा-सा अटपटा लग रहा हैं, शायद इसकी आदत नहीं हैं इस लिए. खैर यह पहली प्रविष्टी हैं, देखे कितना रास आता हैं.
अनुवाद के बारे में मेरे निजि विचार हैं कि यह कोरा शब्दानुवाद जैसा न हो. मानो शब्दकोष सामने रख कर शब्दो को बदल दिया, बल्की ऐसा हो जो शब्द या वाक्य की सही भावना व्यक्त करता हो. साथ ही साथ भाषा का मूल स्वभाव, उसका माधुर्य भी झलके. ऐसा न हो की हिन्दी पढ़ने वाले को लगे अरे! यह देवनागरी में कौन-सी भाषा लिखी हैं.  लाइवजर्नल का हिन्दीकरण चल रहा हैं, इसे देख कर एक बात दिमाग में आ रही हैं कि शब्दो में एकरूपता होनी चाहिए. एक ही शब्द या क्रिया के लिए अलग-अलग शब्दो का प्रयोग भोंडा नजर आएगा. वहीं दो या अधिक शब्दो के लिए एक ही शब्द का प्रयोग उलझन पैदा करेगा. जैसे लोड तथा अपलोड.
कुछ चीजे जो हिन्दी में नहीं थी उनके लिए नये शब्द घड़ने होंगे, जो बार-बार उपयोग में आने पर अनुकूल हो जाएंगे, वहीं कुछ उपयुक्त शब्दो को खोजना होगा, शब्दकोष में दिए गये शब्द शायद यहाँ उपयुक्त न भी हो. ऐसा ही एक शब्द हैं Customization, शब्दकोष क्या कहता हैं पता नहीं पर यहाँ इसका अर्थ होता हैं अपनी रूची के अनुसार सम्भव फेरबदल कर सजाना, या अपने अनुकूल बनाना. तो क्या हम Customization के लिए शब्द घड़ ले ‘स्वानुकूलन’. आपकी राय भेजे. इसी प्रकार कुछ शब्दो के लिए मुझे जो शब्द सुझे वह भी लिख देता हूँ.

Your Styles - आपकी शैली
Layout – प्रारूप Theme – आवरण
Save – संचय (‘जमा’ उपयोग में आ रहा हैं, पर अगर सेव बटन हो तो इसके पीछे ‘करें’ भी लिखना पड़ेगा)
Description – वर्णन
Load – लादना
Upload – चढ़ाना

और यह हैं वे श्ब्द किन को लेकर संशय बना हुआ हैं-

Database
Version
Default
Misk
Preview
Navigation
Directory
Formats

मेरा मानना हैं की सिर्फ इसबार के लिए ही नहीं आगे अन्य कार्यो के लिए भी अनुवाद में सहायक हो ऐसे सभी शब्दो को एकत्र कर एक कोष बनाया जाना चाहिए. मैं शब्दो को इक्कठा करता हूँ, आप सब के सुझवों के आधार पर हिन्दी शब्दो को जोड़ दिया जाएगा. आप ही बताएं तब तक इन शब्दो को चुन-चुन कर कहाँ रखा जा सकता हैं.
profile
sanjaybengani
Name: sanjaybengani
calendar
Back July 2006
1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031
links
page summary
tags